भगत सिंह जीवन परिचय | Biography of Bhagat Singh - JANGIR ACADEMY | Online Study Portal

Friday, January 28, 2022

भगत सिंह जीवन परिचय | Biography of Bhagat Singh

भगत सिंह की जीवनी / Bhagat Singh Biography(27 सितम्बर 1907- 23 मार्च 1931) 

भगत सिंह जीवन परिचय |  Biography of Bhagat Singh



नाम: भगत सिंह 
जन्म: 27 सितम्बर 1907
म्रत्यु: 23 मार्च 1931 
राष्ट्रीयता: भारतीय 
पिता: किशन सिंह
माता: विद्यावती
प्रमुख संगठन: नौजवान भारत सभा, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोशिएसन


भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे| भगत सिंह ने चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया था| पहले लाहौर में बर्नी सैंडर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली की केन्द्रीय संसद (सेण्ट्रल असेम्बली) में बम-विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह किया| 


जन्म:

भगत सिंह का जन्म 27 सितंबर 1907 ई० को एक सिख परिवार में हुआ| उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था| यह एक किसान परिवार से थे| अमृतसर में 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड ने भगत सिंह को स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया| जिसके बाद लाहौर के नेशनल कॉलेज़ की पढ़ाई छोड़कर भगत सिंह ने भारत की आज़ादी के लिए नौजवान भारत सभा की स्थापना की| 


शिक्षा: 

भगत सिंह ने अपनी 5वीं तक की पढाई गांव में की और उसके बाद उनके पिता किशन सिंह ने दयानंद एंग्लो वैदिक हाई स्कूल, लाहौर में उनका दाखिला करवाया| बहुत ही छोटी उम्र में भगत सिंह, महात्मा गांधी जी के असहयोग आन्दोलन से जुड़ गए और बहुत ही बहादुरी से ब्रिटिश शाषन का विरोध किया|


READ IN ENGLISH:- Click Here


स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान: 

गांधी जी का असहयोग आन्दोलन वापिस लेने से भगत सिंह काफी खफा थे| लेकिन वे गाँधी का बहुत सम्मान करते थे| उन्होंने गाँधी जी के अहिंसात्मक आन्दोलन की जगह देश की स्वतन्त्रता के लिए हिंसात्मक क्रांति का मार्ग अपनाना अनुचित नहीं समझा। उन्होंने जुलूसों में भाग लेना प्रारम्भ किया तथा कई क्रान्तिकारी दलों के सदस्य बने|  दल के प्रमुख क्रान्तिकारियों में चन्द्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु इत्यादि थे| 


दिसम्बर 1929 को भगत सिंह ने अपने साथी बटुकेश्वर दत्त के साथ मिलकर ब्रिटिश सरकार की असेंबली हॉल में बम ब्लास्ट किया, जो सिर्फ आवाज करने वाला था, जिसे खाली स्थान में फेंका गया था| जिसके चलते 26 अगस्त, 1930 को अदालत ने भगत सिंह को भारतीय दंड संहिता की धारा 129, 302 तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 6एफ तथा आईपीसी की धारा 120 के अंतर्गत अपराधी सिद्ध किया| 23 मार्च 1931 को शाम में करीब 7 बजकर 33 मिनट पर भगत सिंह तथा इनके दो साथियों सुखदेव व राजगुरु को फाँसी दे दी गई|


भगत सिंह की मुख्य कृतियां:- 

  • 'एक शहीद की जेल नोटबुक (संपादन: भूपेंद्र हूजा), 
  • सरदार भगत सिंह : पत्र और दस्तावेज (संकलन : वीरेंद्र संधू), 
  • भगत सिंह के संपूर्ण दस्तावेज (संपादक: चमन लाल)।


लाला लाजपत राय का जीवन परिचय/Biography of lala lajpatrai  


News Keywords:- 

Bhagat Singh biography, Biography,biography of Bhagat Singh,Bhagat Singh biography News, शहीद-ए-आजम, शहीद भगत सिंह, Shaheed Bhagat singh,भगत सिंह पुस्तकें, भगत सिंह की कहानी, भगत सिंह की मृत्यु, भगत सिंह की जीवनी पीडीऍफ़, भगत सिंह को फांसी क्यों दी गई, भगत सिंह का परिवार कहां रहता है, भगत सिंह की मृत्यु कब हुई थी,bhagat singh biography in english, bhagat singh biography in hindi, bhagat singh full name, bhagat singh date of birth and death, bhagat singh jayanti, bhagat singh mother name, bhagat singh wife, bhagat singh - wikipedia

   

No comments:

Post a Comment