Major Temples Of Rajasthan (राजस्थान के प्रमुख मंदिर) Rajsthan GK ! Part -1 For Rajpolice, Patwar, Reet Etc.... - JANGIR ACADEMY | Online Study Portal

Saturday, September 26, 2020

Major Temples Of Rajasthan (राजस्थान के प्रमुख मंदिर) Rajsthan GK ! Part -1 For Rajpolice, Patwar, Reet Etc....

राजस्थान के प्रमुख मंदिर (Major temples of Rajasthan) 

राजस्थान के प्रमुख मंदिर (Major temples of Rajasthan)


इस पोस्ट में राजस्थान की प्रमुख  मंदिरो  का विस्तृत वर्णन किया गया है | राजस्थान के मंदिरो  ( The  tample of Rajasthan) बारे में राजस्थान की लगभग हर एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते है जैसे कि राजस्थान पुलिस, पटवार,रीट,एसआई आदि | 
आगामी समय में राजस्थान लेवल की सभी एग्जाम के लिए ये टॉपिक काफी महत्वपूर्ण है ...... 

1. लूणवसही/लूणशाही जैन मंदिर(Lunshahi Jain Temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर देलवाड़ा, माउण्ट आबू (सिरोही) में बना हुआ है |
- निर्माता :- इसका निर्माता वास्तुपाल व तेजपाल है |
- वास्तुकार :- इसका वास्तुकार शोभनदेव था |
- समर्पित :- यह मंदिर भगवान नेमीनाथ को समर्पित है |
- इस मंदिर को देवराणी-जेठाणी का मंदिर भी कहते है।
- यह मंदिर चालूक्य राजा वीर धवल के समय निर्मित हुआ।


2. रणकपुर जैन मंदिर (Ranakpur Jain Temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर मथाई नदि के किनारे (पाली) बना हुआ है |
- निर्माता :- धरणशाह को माना जाता है |
- वास्तुकार :- इसका वास्तुकार देपा/देपाक था |
- समर्पित :- यह भगवान आदिनाथ/ऋषभदेव को समर्पित है |
- इस मंदिर का निर्माण महाराणा कुम्भा के काल में हुआ।
- इस मंदिर को धरणी विराह भी कहा जाता है।
- इसके उपनाम :-(1) त्रिलोक दीपक    (2) स्तम्भों का वन   (3) चौमुखा जैन मंदि    (4) 1444 खम्भों वाला मंदिर   (5) वैश्याओं का मंदिर
- फगर्यसन ने इस मंदिर के लिए कहा था कि 'मैं अन्य ऐसा कोई भवन नहीं जानता जो इतना रौचक व प्रभावशाली हो।' 

3.विमलशाही जैन मंदिर (Vimalshahi Jain Temple):-

- स्थित :- यह मंदिर देलवाड़ा, माउण्ट आबू (सिरोही) बना हुआ है |
- निर्माता :- इसका निर्माता विमलशाह था |
- वास्तुकार :-इसका वास्तुकार कीर्तिधर था |
- समर्पित :- यह मंदिर भगवान आदिनाथ/ऋषभदेव को समर्पित है |
- "ताज को छोड़कर इस इमारत का कोई सानी नहीं" यह कथन कर्नल जेम्स टॉड ने इस मंदिर के लिये कहा था।

4. परशुराम महादेव मंदिर (Parashuram Mahadev Temple) :-

- स्थित :-  यह मंदिर पाली जिले में स्थित है |
- यहां प्राकृतिक गुफा में भगवान शिव का मंदिर है।
- यहां पानी की बूंदो में शामिल चुने के अंश से प्राकृतिक रूप से निर्मित शिवलिंग स्थापित है।
- कहा जाता है की परशुराम ने अपनी माता का वध कर दिया था तथा पश्चाताप के लिए महादेव की आराधना इसी गुफा में की थी इसलिये इस मंदिर को राजस्थान का अमरनाथ भी कहां जाता है।

5. रावण मंदिर(Ravana Temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर मण्डोर (जोधपुर) म बना हुआ है |
- यह राजस्थान का एकमात्र रावण मंदिर है।
- रावण की गुफा जोधपुर में है।
- रावण की रानी मन्दोतरी (माण्डोतरी) मण्डोर (जोधपुर) की थी।
- मण्डोर भारत में एकमात्र ऐसी जगह है जहां पर दशहरा नहीं बनाया जाता है क्योकी मण्डोर (जोधपुर) रावण का ससुराल है।

6. आथूर्णा के मंदिर (Temple of Athurna) :-

- स्थित :- यह मंदिर बांसवाड़ा जिले में स्थित है |
- निर्माण :- इसका निर्माण परमारों द्वारा करवाया गया है |

7. घुश्मेश्वर महादेव मंदिर(Ghushmeshwar Mahadev Temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर सिवाड़ (सवाईमाधोपुर) में बना हुआ है |
- यह राजस्थान का एकमात्र मंदिर है जहां पर महिलाओं का प्रवेश वर्जित है।

8. शीतलेश्वर महादेव मंदिर (Sheetleshwar Mahadev Temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर झालरा पाटन (झालावाड़) में बना हुआ है |
- राजस्थान का एकमात्र तिथि युक्त मंदिर है।
- झालरा पाटन को घंटियो का शहर भी कहा जाता है।

9. गोल मंदिर (Gol Temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर बैराठ सभ्यता स्थित बिजक की पहाड़ी पर (जयपुर) बना हुआ है |
- सम्बन्ध :-यह मंदिर बौद्ध धर्म से सम्ब्धित है |
- यह राजस्थान का एकमात्र मंदिर है जो पहाड़ी पर होने के बावजूद भी इसके निर्माण में कहीं पर भी पत्थर का प्रयोग नहीं हुआ।

10. वैंकटेश्वर महादेव मंदिर(Venkateswara Mahadev Temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर सुजानगढ़ (चूरू) में बना हुआ है |
- निर्माता :- इसके निर्माता श्री सोहनलाल जानोदिया है |
- वास्तुकार :- इसके वास्तुकार डॉ. वैंक्याचार्यhttps://jangiracademy.blogspot.com/ थे |
- इस मंदिर में भित्ति चित्रों के माध्यम से भगवान विष्णु के 10 अवतारों को दर्शाया गया है।

11. केसरिया जी का मंदिर (Saffron temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर धुलेव (उदयपुर) में स्थित है |
- केसरिया नाथ जी को ऋषभदेव जी भी कहां जाता है।
- भील जाति के लोग केसरिया नाथ जी को काला जी भी कहते है।

12. सोनीजी की नसीयां (Sonji's nose):-

- स्थित :- यह मंदिर अजमेर जिले में बना हुआ है |
- निर्माता :- इस मंदिर का निर्माण सेठ मूलचंद सोनी ने करवाया था |
- पूर्णकार्य :- टीकमचंद सोनी द्वारा करवाया गया |
- समर्पित :- यह मंदिर भगवान आदिनाथ को समर्पित है |

13. सांवरिया जी का मंदिर(Sanwariya Ji Temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर मण्डपिया (चितौड़गढ़) में स्थित है |
- यह राजस्थान का सर्वाधिक चढ़ावे वाला मंदिर है।

14. भाडाशाह जैन मंदिर(Bhadashah Jain Temple):-

- स्थित :- यह मंदिर बीकानेर जिले में स्थित है |
- राजस्थान का एकमात्र मंदिर जिसकी नींव घी से भरी गई थी।
- यह मंदिर जैन धर्म के पांचंवे तीर्थकर सुमितनाथ का मंदिर है।

15. मामा भान्जा का मंदिर (Mama Bhanja Temple):-

- स्थित :- यह मंदिर अटरू (बारा) में स्थित है |
- राजस्थान का एकमात्र मंदिर जिसके निर्माण में कहीं पर भी चुने का प्रयोग नहीं हुआ।

16. एकलिंग जी का मंदिर :-

- स्थित :- यह मंदिर कैलाशपुरी (उदयपुर) में स्थित है |
- निर्माण :- इस मंदिर का निर्माण 734 ई. में बप्पा रावल ने करवाया था।
- एकलिंग नाथ जी मेवाड़ के गुहील वंश का कुल देवता माने जाते है।

17.जगदीश मंदिर(Temple of Ekling ji) :-

- स्थित :- यह मंदिर उदयपुर जिले में स्थित है |
- निर्माता :- इस मंदिर का निर्माण महाराणा जगतसिंह ने करवाया |
- उपनाम :- सपने से बना मंदिर |
- वास्तुकार :- इसका वास्तुकार अर्जुन, भाणा, मुकुन्द थे |

18. सात सहेलीयों का मंदिर (Seven Friends Temple):-

- स्थित :- यह मंदिर झालरा पाटन (झालावाड़) में स्थित है |
- यह मंदिर पदमनाथ जैन मंदिर है।
- राजस्थान का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसमें भगवान सूर्य के जूते पहने मूर्ति स्थित है।

19. लोहार्गल (Lohargal):-

- स्थित :- यह मंदिर झुन्झुनू जिले में स्थित है |
- यह मंदिर 24 कोसीये मालखेत की परिक्रमा हेतु प्रसिद्ध है।

20. महा मंदिर (Maha Mandir):-

- स्थित :- यह मंदिर जोधपुर जिले में स्थित है |
- सम्बन्ध :- यह मंदिर नाथ सम्प्रदाय से संबंदित है |  

21 सिरे मंदिर (Sire Temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर जालौर जिले में स्थित है |
- सम्बन्ध :- इस का संबंद नाथ सम्प्रदाय से है |
- यह नाथ सम्प्रदाय के जालंधरनाथ की तपोभूमि है।

22. श्रृंगार चंवरी (Make up chanvari):-

- स्थित :- यह मंदिर चितौड़गढ़ जिले में स्थित है |
- निर्माता :- इसका निर्माता वेलका को मन जाता है |
- समर्पित :- यह मंदिर भगवान शांतिनाथ को समर्पित है |

23. हल्देश्वर महादेव मंदिर(Haldeshwar Mahadev Temple) :-

- स्थित :- यह मंदिर सिवाना (बाड़मेर) में स्थित है |
- इस मंदिर को मारवाड़ का लघु माउण्ट आबू कहा जाता है।

24. किराड़ू के जैन मंदिर (Jain Temple of Kiradu):-

- स्थित :- यह मंदिर बाड़मेर में बनना हुआ है |
- यह मंदिर गुर्जर प्रतिहार शैली मै निर्मित मंदिर है।
- किराड़ू के जैन मंदिर को राजस्थान का खजुराहो कहते है।
* मेवाड़ का खजुराहो अम्बिका माता का मंदिर (जगत, पाली) को कहते है।
* राजस्थान का मिनि खजुराहो या हाड़ौती का खजुराहो भण्डदेवरा शिव मंदिर (बारा) को कहते है।

25. खाटूश्याम जी का मंदिर (Khatushyam's temple):-

- स्थित :- यह मंदिर सीकर जिले में स्थित है |
- इस मंदिर में कृष्ण जी के शीश की पूजा होती है।


Click Here To Read Current Affairs 


 Wish You All The Best For Your Examination 

Dear Candidates ! “उम्मीद है हमारी यह Post आपके काम आयी होगी। जिस किसी भी Candidate को अगर हमारे बनाए Posts में किसी प्रकार की कोई त्रुटि(Error) या किसी प्रकार की Problem हो तो आप हमे Comment करके बता सकते हैं और अगर हमारी Posts आपको अच्छे लगे आपके काम आए तो आप इन्हे अपने मित्रों (Friends) को Share कर सकते हैं और हमे Feedback दे सकते हैं।





धन्यवाद !!!!!
Team JANGIR ACADEMY


Join Our facebook Group - 

  


No comments:

Post a Comment