लाला लाजपत राय का जीवन परिचय/Biography of lala lajpatrai - JANGIR ACADEMY | Online Study Portal

Friday, January 28, 2022

लाला लाजपत राय का जीवन परिचय/Biography of lala lajpatrai

 लाला लाजपत राय की जीवनी / lala lajpat rai biography

लाला लाजपत राय का जीवन परिचय/Biography of lala lajpatrai


जन्म:             28 जनवरी 1865, पंजाब
मृत्यु:             17 नवम्बर 1928 (उम्र 63) लाहौर,
पिता:             मुंशी राधा कृष्ण आजाद
माता:             गुलाब देवी 
धार्मिक मान्यता:   जैन धर्म

जीवन परिचय: 

लाला लाजपत राय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गरम दल के प्रमुख नेता थे| बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ इस त्रिमूर्ति को लाल-बाल-पाल के नाम से जाना जाता था| इन्हीं तीनों नेताओं ने सबसे पहले भारत में पूर्ण स्वतन्त्रता की माँग की थी| 


जन्म: 

लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी, 1865 को फिरोजपुर, पंजाब में हुआ| उनके पिता मुंशी राधा कृष्ण आजाद फारसी और उर्दू के महान विद्वान थे और माता गुलाब देवी धार्मिक महिला थीं| पंजाब नैशनल बैंक की स्थापना में लाला लाजपत राय की अहम भूमिका थी।


शिक्षा:-  

लाला लाजपत राय के पिता राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में शिक्षक थे| वहीं से उन्होंने प्राथमिक शिक्षा हासिल की| 1886 में लाला लाजपत राय का परिवर हिसार आ गया था| जहां उन्होंने वकालत शुरू की| 1888 और 1889 के नैशनल कांग्रेस के वार्षिक सत्रों के दौरान उन्होंने प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा लिया। हाई कोर्ट में वकालत करने के लिए 1892 में वह लाहौर चले गए|


READ IN ENGLISH:- Click Here


राजनीतिक कार्य:  

 लाला लाजपत राय ने स्वामी दयानन्द सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज को पंजाब में लोकप्रिय बनाया| लाला हंसराज एवं कल्याण चन्द्र दीक्षित के साथ दयानन्द एंग्लो वैदिक विद्यालयों का प्रसार किया, लोग जिन्हें आज डीएवी स्कूल्स व कालेज के नाम से जाना जाता है| लालाजी ने अनेक स्थानों पर अकाल में शिविर लगाकर लोगों की सेवा भी की| 


मृत्यु: 

30 अक्टूबर 1928 लाहौर में लाला लाजपत राय ने साइमन कमीशन के विरुद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये और अन्ततः 17 नवम्बर सन् 1928 को इनका देहान्त हो गया| 

उस समय इन्होंने कहा था: "मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी।"


लाला जी की मृत्यु से सारा देश उत्तेजित हो उठा और चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व अन्य क्रांतिकारियों ने लालाजी पर जानलेवा लाठीचार्ज का बदला लेने का फेसला किया| जिसके चलते 17 दिसम्बर 1928 को ब्रिटिश पुलिस के अफ़सर सांडर्स को गोली से उड़ा दिया| लालाजी की मौत के बदले सांडर्स की हत्या के मामले में ही राजगुरु, सुखदेव और भगतसिंह को फाँसी की सजा सुनाई गई|


शिवांगी सिंह(लेफ्टिनेंट) का जीवन परिचय / Biography of Shivangi Singh


News Keywords:-  

लाला लाजपत राय जीवनी, लाला लाजपत राय अनसुनी बातें,  लाला लाजपत राय का जन्म कहां हुआ था,  लाला लाजपत राय की मृत्यु कैसे हुई, lalalajpatrai unknown facts, lala lajpat rai interesting facts, lala lajpat rai death, lala lajpat rai born, lala lajpat rai biography, lala lajpat rai birth anniversary 2022,lala lajpat rai slogan, lala lajpat rai last words in hindi, lala lajpat rai was an active member of which samaj, lala lajpat rai quotes in hindi, lala lajpat rai speech in hindi, lala lajpat rai birth place, lala lajpat rai speech in english, lala lajpat rai upsc, lala lajpat rai wikipedia, lala lajpat rai was an active member of which samaj, lala lajpat rai died in which movement, lala lajpat rai contribution

No comments:

Post a Comment