राजस्थान के प्रमुख मेले व उर्स (Major Fairs and Urs of Rajasthan) Part - 2 For Rajasthan Police, Patwar, Reet, etc... - JANGIR ACADEMY | Online Study Portal

Saturday, September 12, 2020

राजस्थान के प्रमुख मेले व उर्स (Major Fairs and Urs of Rajasthan) Part - 2 For Rajasthan Police, Patwar, Reet, etc...

राजस्थान के प्रमुख मेले व उर्स (Major Fairs and Urs of Rajasthan)

राजस्थान के प्रमुख मेले व उर्स (Major Fairs and Urs of Rajasthan)



इस पोस्ट में राजस्थान की प्रमुख मेले व उर्स का विस्तृत वर्णन किया गया है | मेलों व उर्स के बारे में राजस्थान की लगभग हर एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते है जैसे कि राजस्थान पुलिस, पटवार,रीट,एसआई आदि | 
आगामी समय में राजस्थान लेवल की सभी एग्जाम के लिए ये टॉपिक काफी महत्वपूर्ण है। ...... 

(ब) राजस्थान के पशु मेले :-

1. श्रीबलदेव पशु मेला {मेड़ता सिटी (नागौर)} 

- इस मेले का आयोजन चेत्र मास के सुदी पक्ष में होता हैं |
- नागौरी नस्ल से संबंधित है।

2. श्री वीर तेजाजी पशु मेला {परबतसर (नागौर)}

- यह मेला श्रावण पूर्णिमा से भाद्रपद अमावस्या तक चलता है।
- इस मेले से राज्य सरकार को सर्वाधिक आय होती है।

3. रामदेव पशु मेला {मानासर (नागौर)}:-

- इस मेले का आयोजन मार्गशीर्ष माह में होता है।
- इस मेले में नागौरी किस्म के बैलों की सर्वाधिक बिक्री होती है।

4. गोमती सागर पशु मेला{झालरापाटन (झालावाड़)} :-

- इस मेले का आयोजन वैशाख माह में होता है।
- मालवी नस्ल से संबंधित है।
- यह पशु मेला हाडौती अंचल का सबसे बडा पशु मेला है।

5. चन्द्रभागा पशु मेला {झालरापाटन (झालावाड़)} :-

- यह पशुमेला  कार्तिक पूर्णिमा को आयोजित होता है।
- यह मालवी नस्ल से संबंधित है।

6. पुष्कर पशु मेला (अजमेर):-

- यह कार्तिक माह मे आयोजित होता हैं
- यह मेला गिर नस्ल से संबंधित है।

7. गोगामेड़ी पशु मेला {नोहर (हनुमानगढ़)} :-

- इस मेले का आयोजन भाद्रपद कृष्णा नवमी से एकादशी तक होता है।
- यह मेला हरियाणवी नस्ल से संबंधित है।
- राजस्थान का सबसे लम्बी अवधि तक चलने वाला पशु मेला है।

8. शिवरात्री पशु मेला (करौली) :-

- यह फाल्गुन मास में आयोजित होता है।
- हरियाणवी नस्ल से संबंधित है।

9. श्री मल्लीनाथ पशु मेला {तिलवाडा (बाड़मेर)} :-

- यह मेला चैत्र कृष्ण ग्यारस से चैत्र शुक्ल ग्यारस तक लूनी नदी के तट पर आयोजित किया जाता है।
- इस मेले में थारपारकर (मुख्यतः) व काॅकरेज नस्ल की बिक्री होती है।

10. सेवडिया पशु मेला :-

- रानीवाडा (जालौर) में आयोजित होता है।

अन्य प्रमुख मेले :-

- जौहर मेला :- चितौड़गढ़
- दशहरा महोत्सव :- जयपुर
- गंगा दशहरा मेला :- कामां (भरतपुर)
- भोजन थाली मेला :-कामां (भरतपुर)
- गरुड़ मेला :- बंशी पहाड़पुर (भरतपुर)
- मीरां महोत्सव :- चितौरगढ़ दुर्ग
- घुड़ला मेला :- जोधपुर
- ऊँट मेला :- बीकानेर (विश्व का एकमात्र ऊँट मेला)
- राम-रावण मेला :- बड़ी सादड़ी (चितौड़गढ़)
- सुइयां मेला :- हल्देश्वर मन्दिर (चौहटन, बाड़मेर)
- धनोप माता का मेला :- धनोप गांव (भिलवाड़ा)
- नागपंचमी का मेला :- मण्डोर (जोधपुर)
- कल्पवृक्ष का मेला :- मांगलियावास (अजमेर)
- विरपुरी का मेला :- मण्डोर (जोधपुर)
- थार महोत्सव :- बाडमेर में।
- मरू महोत्सव:- जैसलमेर मे (माघ माह मे)
- हाथी महोत्सव :- जयपुर मे।
- मेवाड़ महोत्सव :- उदयपुर में।
- बृज महोत्सव :- भरतपुर में।
- मारवाड़ महोत्सव :- जोधपुर मे।
- बूंदी महोत्सव :- बूंदी में।
- पतंग महोत्सव :- जयपुर में मकर संक्रांति को।
- गुब्बारा महोत्सव :- बाड़मेर मे।
- ग्रीष्म व शरद महोत्सव :- माऊंट आबू (सिरोही)

राजस्थान के प्रमुख उर्स :-

1. गरीब नवाज का उर्स (अजमेर):- 

- ख्वाजा मुइनूद्दीन चिश्ती की याद में रज्जब 1 से 6 तक भरता है।
- यह उर्स सबसे बड़ा उर्स है।

2. तारकीन का उर्स (नागौर):-

-  संत हम्मीमुद्दीन नागौरी की स्मृति मे भरता है।
- यह उर्स दूसरा सबसे बड़ा उर्स है।

3. गलियाकोट का उर्स (डूंगरपुर) :- 

- पीर फखरूद्दीन की स्मृति मे भरता है।
गलियाकोट (डूंगरपुर) में बोहरा सम्प्रदाय की पीठ स्थित है

4. नरहड़ के पीर का उर्स :- 

- यह चिड़ावा (झुनझूनू) मे हजरत शक्कर बाबा की स्मृति में भरता है। इन्हें बांगड़ का धणी कहते है।
- यह उर्स भाद्र कृष्ण अष्टमी (कृष्ण जन्माष्टमी) को भरता है।

Click Here To Read Current Affairs 


 Wish You All The Best For Your Examination 

Dear Candidates ! “उम्मीद है हमारी यह Post आपके काम आयी होगी। जिस किसी भी Candidate को अगर हमारे बनाए Posts में किसी प्रकार की कोई त्रुटि(Error) या किसी प्रकार की Problem हो तो आप हमे Comment करके बता सकते हैं और अगर हमारी Posts आपको अच्छे लगे आपके काम आए तो आप इन्हे अपने मित्रों (Friends) को Share कर सकते हैं और हमे Feedback दे सकते हैं।





धन्यवाद !!!!!
Team JANGIR ACADEMY


Join Our facebook Group - 

No comments:

Post a Comment