कस्तूरबा गाँधी जी का जीवन परिचय / Biography Of Kasturba Gandhi(1869-1944) - JANGIR ACADEMY | Online Study Portal

Tuesday, February 22, 2022

कस्तूरबा गाँधी जी का जीवन परिचय / Biography Of Kasturba Gandhi(1869-1944)

 Kasturba Gandhi Biography(1869-1944)

Kasturba Gandhi Biography (1869-1944)


नाम:     कस्तूरबा गांधी
जन्म:    11 अप्रैल 1869 
जन्मस्थान: काठियावाड़, पोरबंदर, 
मृत्यु:        22 फ़रवरी 1944 (पुणे, महाराष्ट्र)
पिता:        गोकुलदास मकनजी
माता: व्रजकुंवरबा कपाडिया
पति:         मोहनदास करमचंद गांधी
संतान: हरिलाल, मणिलाल, रामदास, देवदास
धर्म:         हिन्दू


कस्तूरबा गांधी (1869-1944), महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में बा के नाम से विख्यात है| महात्मा गांधी के साथ उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया था| 22 फरवरी 1944 में लंबी बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया था|

 

Kasturba Gandhi Early Life:

कस्तूरबा गांधी का जन्म 11 अप्रैल 1869 को पोरबंदर में हुआ| उनके पिता गोकुलदास कपाड़िया अनाज कपड़े और कपास के जाने माने व्यापरी थे और गांधी जी के पिता करमचंद के नजदीकी थे जो उस समय पोरबंदर के दीवान थे| उनकी माता का नाम व्रजकुंवरबा कपाडिया था, जो एक गृहिणी थी| कस्तूरबा उनके माता-पिता की तीसरी संतान थी| महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की सगाई सात साल की उम्र में हुए और 13 साल की उम्र में विवाह कर दिया था|


Kasturba’s Life with Gandhiji:

1897 में जब महात्मा गांधी कानून की पढ़ाई के लिए दक्षिण अफ्रीका गए तो कस्तूरबा गांधी भी उनके साथ गयी थी| वहां उन्होंने गांधीजी का पूरा सहयोग किया और हर काम में उनकी अनुयायी की तरह भी रही| वे बापू के हर कदम में केवल उनके साथ थीं| वे बापू के लगभग सभी आंदोलन में जेल गईं|

 

दक्षिण अफ्रीका में भारतियों की दशा के विरोध में जब वो आन्दोलन में शामिल हुईं तब उन्हें तीन महीनों के लिए गिरफ्तार कर दिया गया था| 1915 में कस्तूरबा भी महात्मा गाँधी के साथ भारत लौट आयीं| चंपारण सत्याग्रह के दौरान उन्होंने भी लोगों को सफाई, अनुशासन, पढाई आदि के महत्व के बारे में बताया| इसी दौरान कस्तूरबा ने गांव गांव घूमकर दवाइयाँ वितरण का कार्य किया था|


वर्ष 1922 में जब गांधी जी को गिरफ्तारी हुई, इस समय कस्तूरबा ने गुजरात के गावों का दौरा किया| क्रान्तिकारी गतिविधियों के कारण 1932 और 1933 में उनका अधिकांश समय जेल में ही गुजारना पड़ा| 1939 में उन्होंने राजकोट रियासत के राजा के विरोध में भी सत्याग्रह में भाग लिया था| 


मृत्यु:- 

1944 में जनवरी में उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा| उनके निवेदन पर सरकार ने आयुर्वेद के डॉक्टर का प्रबंध भी कर दिया और कुछ समय के लिए उन्हें थोडा आराम भी मिला पर 22 फरवरी, 1944 को उन्हें एक बार फिर भयंकर दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गयी| 


क्रिप्टोकरेंसी: क्या है और केसे काम करती है?


कस्तूरबा गांधी बच्चे, महात्मा गांधी के कितने बच्चे थे, हिंदी में आजादी की लड़ाई में कस्तूरबा गांधी की भूमिका, कस्तूरबा गांधी की मृत्यु किस जेल में हुई, कस्तूरबा गांधी की मृत्यु कहा हुई, कस्तूरबा गांधी की माता का नाम, कस्तूरबा गांधी का जन्म कब हुआ, कस्तूरबा गांधी की मृत्यु कैसे हुई, कस्तूरबा गांधी, Mahatma Gandhi, Kasturba Gandhi, Indian History, freedom Movement of India, South Africa,KASTURBAGANDHI, kasturba gandhi biography, kasturba gandhi biography in hindi, kasturba gandhi biography in english, kasturba gandhi biography telgu,biography of kasturba gandhi, 

No comments:

Post a Comment