लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय / Biography Of Lal Bahadur Shastri(2 अक्टूबर 1904-11 जनवरी 1966) - JANGIR ACADEMY | Online Study Portal

Monday, January 10, 2022

लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय / Biography Of Lal Bahadur Shastri(2 अक्टूबर 1904-11 जनवरी 1966)

 Biography Lal Bahadur Shastri(2 अक्टूबर 1904-11 जनवरी 1966) 

लाल बहादुर शास्त्री का जीवन परिचय / Biography Of Lal Bahadur Shastri(2 अक्टूबर 1904-11 जनवरी 1966)


जन्म:     2 अक्टूबर 1904 (मुगलसराय) 
मृत्यु:     11 जनवरी 1966 (उम्र 61)ताशकंद, सोवियत संघ
पत्नी:     ललिता शास्त्री
पेशा:     राजनेता, स्वतन्त्रता सेनानी
धर्म:            हिन्दू धर्म
राजनैतिक दल:    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

  • भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री कार्यकाल: 9 जून 1964 – 11 जनवरी 1966
  • भारत के विदेश मन्त्री कार्यकाल: 9 जून 1964 – 18 जुलाई 1964
  • भारत के गृह मन्त्री कार्यकाल: 4 अप्रैल 1961 – 29 अगस्त 1963


जीवन परिचय:  

सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 2 अक्टूबर 1904 को मुंशी लाल बहादुर शास्त्री के रूप में हुआ था| वह अपने घर में सबसे छोटे थे तो उन्हें प्यार से नन्हें बुलाया जाता था| उनकी माता का नाम राम दुलारी था और पिता का नाम मुंशी प्रसाद श्रीवास्तव था| जबकि शास्त्री जी की पत्नी का नाम ललिता देवी था| 


लाल बहादुर शास्त्री की शिक्षा हरिश्चन्द्र हाई स्कूल और काशी विद्यापीठ में हुई थी| काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि मिलने के बाद उन्होंने जन्म से चला आ रहा जातिसूचक शब्द श्रीवास्तव हमेशा हमेशा के लिये हटा दिया और अपने नाम के आगे 'शास्त्री' लगा लिया| इसके पश्चात् शास्त्री शब्द लालबहादुर के नाम का पर्याय ही बन गया|


लाल बहादुर शास्त्री का 24 वर्ष की आयु में विवाह मिर्जापुर निवासी गणेशप्रसाद की पुत्री ललिता से हुआ था| ललिता और शास्त्रीजी की छ: सन्तानें हुईं, दो पुत्रियाँ-कुसुम व सुमन और चार पुत्र - हरिकृष्ण, अनिल, सुनील व अशोक आदि| उनके चार पुत्रों में से दो-अनिल शास्त्री और सुनील शास्त्री अभी हैं, शेष दो दिवंगत हो चुके हैं| अनिल शास्त्री कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं जबकि सुनील शास्त्री भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं|


READ IN English- 


राजनीतिक जीवन

लाल बहादुर शास्त्री जी ने संस्कृत भाषा में स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की उसके पश्चात् वे भारत सेवक संघ से जुड़ गये और देशसेवा का व्रत लेते हुए यहीं से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी| स्वाधीनता संग्राम में 1921 का असहयोग आंदोलन, 1930 का दांडी मार्च तथा 1942 का भारत छोड़ो आन्दोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही| 


9 अगस्त 1942 के दिन शास्त्रीजी ने इलाहाबाद पहुँचकर इस आन्दोलन के गान्धीवादी नारे को चतुराई पूर्वक "मरो नहीं, मारो!" में बदल दिया और अप्रत्याशित रूप से क्रान्ति को पूरे देश में प्रचण्ड रूप दे दिया| पूरे ग्यारह दिन तक भूमिगत रहते हुए यह आन्दोलन चलाने के बाद 19 अगस्त 1942 को शास्त्रीजी गिरफ्तार हो गये थे|


प्रधानमंत्री कार्यकाल: 

एक के बाद एक सफलता की सीढियाँ चढ़ते हुए वे नेहरूजी के मंत्रिमण्डल में गृहमन्त्री के प्रमुख पद तक जा पहुँचे। और इतना ही नहीं, नेहरू के निधन के पश्चात 09 जून 1964 को प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया था| वह करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे| उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी| 


मृत्यु:

ताशकन्द में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में उनकी मृत्यु हो गयी| जो आज तक रहस्य बना हुआ है|  


गुरु गोविंद सिंह का जीवन परिचय(22 dec 1666 - 7 oct 1708) 


News Keywords-  

lal bahadur shastri quotes,  lal bahadur shastri news,  lal bahadur shastri inspirational messages,tashkent files, lal bahadur shastri death reason, lal bahadur shastri height, lal bahadur shastri - wikipedia, lal bahadur shastri party, lal bahadur shastri essay, lal bahadur shastri slogan, lal bahadur shastri death in which country, where is lal bahadur shastri memorial, लाल बहादुर शास्त्री, लाल बहादुर शास्त्री न्यूज,

No comments:

Post a Comment