भगवंत मान का जीवन परिचय / Biography of Bhagwant Mann - JANGIR ACADEMY | Online Study Portal

Tuesday, January 18, 2022

भगवंत मान का जीवन परिचय / Biography of Bhagwant Mann

 भगवंत मान का परिचय(Bhagwant Mann Biography)

भगवंत मान का जीवन परिचय / Biography of Bhagwant Mann


जन्म:-               17 अक्टूबर 1973 (आयु 48) सतलज, संगरूर जिला, पंजाब
राजनीतिक दल:-    आम आदमी पार्टी (2014 से वर्तमान तक)
लोक सभा सांसद:-  16 मई 2014 से 
चुनाव-क्षेत्र:-       संगरूर
पेशा:-                      राजनेता, समाज सेवी, हास्य कलाकार, गायक, अभिनेता


भगवंत मान पंजाब के एक प्रसिद्ध हास्य कलाकार हैं| वे पंजाब के संगरूर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2014 से आम आदमी पार्टी के लोकसभा निर्वाचित सदस्य हैं| वे आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की, लेकिन बाद में भगवंत आम आदमी पार्टी में आ गए| 


जन्म:-

भगवंत मान का जन्म वर्ष 1973 में संगरूर जिले, पंजाब में हुआ| वह पेशे से कॉमेडियन, एक्टर व राजनेता है| भगवंत मान के घर का नाम जुगनू है| कॉमिडी शो 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' से वह काफी मशहूर हुए थे| उन्होंने संगरूर के एसयूएस कॉलेज से बीकॉम किया है| जबकि 2011 में वे अन्ना आंदोलन के माध्यम से राजनीति में आए| संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं|  


भगवंत मान का परिवारिक जीवन:  

भगवंत मान की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी| दोनों के दो बच्चे हैं| एक इंटरव्यू में भगवंत मान ने बताया था कि वह राजनीति के चक्कर में अपने परिवार को समय नहीं दे पाते थे, इसलिए उनकी पत्नी और वह सहमति से वर्ष 2015 में अलग हो गए|


Biography of Bhagwant Mann:- Click Here


राजनीतिक जीवन: 

भगवंत मान ने अपनी राजनीति मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की| वह 2012 में लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए| वर्ष 2014 में भगवंत मान आम आदमी पार्टी से जुड़े और संगरूर लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे| यहां वे 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीते| 


2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान पंजाब के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद विधानसभा सीट से चुनाव मेदान में उतरे| जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था| इसके बाद 2019 में संगरूर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की|


भगवंत मान को वर्ष 2017 में ही आप की पंजाब यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया| लेकिन 2018 में ड्रग्स आरोप और मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी नेताओं ने बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगनी पड़ी| जिसके बाद भगवत मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन बाद में केजरीवाल के कहने पर फिर पद स्वीकार किया| अब 2022 के विधानसभा में वे आप के सीएम पद के उम्मीदवार है| अब देखते है कि क्या भगवंत मान पंजाब मे आप की सरकार बना पाते है या नहीं|  


गोविंद रानाडे का जीवन परिचय / Biography of Govind Ranade (18 जनवरी 1842 - 16 जनवरी 1901) 


News Keywords:- 

भगवंत मान का जीवन परिचय, भगवंत मान का परिचय, भगवंत मान का जन्म, भगवंत मान का परिवारिक जीवन, राजनीतिक जीवन,Biography of Bhagwant Mann, Bhagwant Mann Biography, kon hai bhagwant mann, bhagwant mann jivni, bhagwant mann ka jivan prichay, bhagwant mann wikipidia, bhagwant mann wiki, who is bhagwant mann, bhagwant mann wife, bhagwant mann party, bhagwant mann cast, bhagwant mann aap, punjab cm candidate, bhagwant mann daughter, bhagwant mann cast, bhagwant mann age, bhagwant mann comedy, bhagwant mann myneta, bhagwant mann house

No comments:

Post a Comment