बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party- बसपा) - JANGIR ACADEMY | Online Study Portal

Tuesday, December 14, 2021

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party- बसपा)

 बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party- बसपा)


बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party- बसपा)


बहुजन समाज पार्टी परिचय:-


स्थापना-         14 अप्रैल 1984 
मुख्यालय- 11, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड,
                नई दिल्ली - 110001
पार्टी अध्यक्ष-         मायावती
महासचिव-          सतीश चन्द्र मिश्र
                आर.श्रीधर
स्थिति-         राष्ट्रीय पार्टी
नेता राज्यसभा- सतीश चन्द्र मिश्र

लोकसभा मे सीटों की संख्या- 10 / 543
राज्यसभा मे सीटों की संख्या- 5 / 245



बहुजन समाज पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है| जिसकी वर्तमान अध्यक्ष मायावती हैं, जो चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं| पार्टी का लक्ष्य बहुजन, जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक शामिल हैं, उनको समाज में उचित स्थान दिलाना है| बीएसपी की विचारधारा भीमराव आंबेडकर के मानवतावादी दर्शन के साथ ही बौद्ध दर्शन से भी प्रेरित है|


बीएसपी का गठन दलितों के करिश्माई नेता रहे कांशीराम ने 14 अप्रैल 1984 को किया| इसका चुनाव चिन्ह हाथी है| 13वीं लोकसभा में पार्टी के 14 सदस्य, 14वीं में 17 और 15वीं लोकसभा में 21 थी| वर्तमान 16वीं लोकसभा के लिए इसका कोई उम्मीदवार नहीं जीत पाया| सुधीन्द्र भदौरिया पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता हैं।


कांशीराम के बाद मायावती 2001 में पार्टी की अध्यक्ष बनीं| 2014 के आम चुनावों में बीएसपी तीसरी सबसे ज्यादा वोट पाने वाली पार्टी थी लेकिन इसके बावजूद 16वीं लोकसभा में कोई सीट जीतने में असफल रही| उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभाओं में इसके कुछ सदस्य हैं| वैसे पार्टी का मुख्य आधार उत्तर प्रदेश है, जहां की विधानसभा में इस समय उसके 19 विधायक हैं|


Assembly Elections 2022: पंजाब में अकाली दल और बसपा का गठबंधन, यूपी को लेकर मायावती ने क्या कहा, जानें


Keyword Highlight 

bsp party full form, bsp party, bsp news, bsp ki sthapna kab gui, bsp punjab,bsp party join,bsp login, Bahujan Samaj Party,बसपा, स्थापना, महासचिव,BSP, bsp online,bsp official website,bsp party,bsp thread, bsp bhilai,bsp party join,bsp party founder,samajwadi party,bahujan samaj party formed,bsp party alliance,bsp official website,bsp party whatsapp number,bsp party mla list

No comments:

Post a Comment