Indian Flag: कब और किसने बनाया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, जानें तिरंगे के रंगों का महत्व - JANGIR ACADEMY | Online Study Portal

Wednesday, January 26, 2022

Indian Flag: कब और किसने बनाया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, जानें तिरंगे के रंगों का महत्व

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा: भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से मिलकर बना है| इसलिए इसे तिरंगा भी कहते हैं|  इस तिरंगे के बीचो बीच एक गोल चक्र है| 

Indian Flag: कब और किसने बनाया भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, जानें तिरंगे के रंगों का महत्व


Indian Flag: भारत 2022 में अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है| लाल किले से लेकर देशभर के सरकारी कार्यालयों और कई अन्य जगहों पर इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर लोग भारत माता और तिरंगे को सलामी दी जाती है| विश्व में भारत की पहचान का एक प्रतीक हमारा तिरंगा है| 


भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से मिलकर बना है| इसलिए इसे तिरंगा भी कहते हैं|  इस तिरंगे के बीचो बीच एक गोल चक्र है| तिरंगे के हर रंग से लेकर चक्र और चक्र में मौजूद तीलियों की संख्या तक सब कुछ देश के लिए प्रतीक की तरह है| 


तिरंगे की डिजाइन कब व किसने की?   

तिरंगे का निर्माण 1921 में पिंगली वेंकैया ने किया था| पिंगली वेंकैया ने साल 1916 से 1921 तक करीब 30 देशों के राष्ट्रीय ध्वज का अध्ययन किया, जिसके बाद उन्होंने तिरंगे को डिजाइन किया| उस समय के तिरंगे और आज के तिरंगे में थोड़ा फर्क है| उस समय तिरंगे में लाल, हरा और सफेद रंग हुआ करता था| वहीं चरखे के चिन्ह को इसमें जगह दी गई थी| लेकिन 1931 में एक प्रस्ताव पारित होने के बाद लाल रंग को हटाकर उसकी जगह केसरिया रंग कर दिया गया| 


तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज कब बना?  

तिंरगे को भारतीय ध्वज के तौर पर मान्यता मिलने में लगभग 45 वर्ष लगे| चरखे के जगह अशोक चक्र को ध्वज में शामिल किया गया| 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के वर्तमान स्वरूप को अपनाया गया| तब से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया जाता है| 


पिंगली वेंकैया:-  

तिरंगे को डिजाइन करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म आंध्र प्रदेश के मछलीपत्तनम के पास एक गांव में हुआ था| 19 साल की उम्र में वेंकैया ब्रिटिश आर्मी के सेना नायक बने| दक्षिण अफ्रीका में एंग्लो-बोअर युद्ध के दौरान पिंगली वेंकैया की मुलाकात महात्मा गांधी से हुई| इस मुलाकात के बाद वह स्वदेश वापस आ गए। उन्होंने ब्रिटिशों की गुलाबी के खिलाफ आवाज उठाते हुए स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया।| जब उन्होंने तिरंगे का निर्माण किया तो पिंगली वेंकैया की उम्र 45 साल थी| 


अपर्णा यादव का जीवन परिचय / Biography of Aparna Yadav In Hindi 


News Keywords:- 

Republic day 2022, 26th january, 26th january republic day, republic day in india, ashok chakra, honors, pingali venkayya, republic day, stamps, अशोक चक्र, पिंगली वेंकैया, महात्मा गांधी, राष्ट्रीय ध्वज, indian flag, indian tricolour, who designed indian flag, india flag, indian national flag, national flag, flag of india, indian constitution, national flag of india, Utility Photos, 

No comments:

Post a Comment